Leobank
फेस्टिव सीज़न EMI कैशबैक ऑफ़र: नियम और शर्तें
1. ऑफ़र
1.1. इस ऑफ़र के तहत, कार्ड होल्डर Roarbank कार्ड से की गई खरीदारी को Roarbank ऐप में EMI में कन्वर्ट करके कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफ़र इन नियमों और शर्तों के अधीन है।
2. ऑफ़र की अवधि
2.1. यह ऑफ़र 8 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक मान्य है ("ऑफ़र अवधि")।
2.2. ऑफ़र का लाभ पाने के लिए, खरीदारी और उसे EMI में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया, दोनों ऑफ़र अवधि के दौरान पूरी होनी चाहिए।
3. एलिजिबिलिटी
3.1. यह ऑफ़र उन कार्ड होल्डर्स के लिए उपलब्ध है जो Roarbank ऐप में ट्रांजैक्शन को EMI में कन्वर्जन के लिए एलिजिबल हैं।
3.2. इसके लिए किसी रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं है। पात्र कार्ड होल्डर्स को इस ऑफ़र में अपने आप शामिल किया जाएगा।
4. एलिजिबल ट्रांजैक्शन
4.1. कोई ट्रांजैक्शन तभी कैशबैक के लिए पात्र होगा, जब नीचे दी गई सभी शर्तें पूरी हों:
  1. खरीदारी ऑफ़र अवधि के दौरान Roarbank कार्ड से की गई हो।
  2. खरीदारी को ऑफ़र अवधि के दौरान Roarbank ऐप के ट्रांजैक्शन EMI फीचर (EMI → Eligible Transactions → EMI में बदलें) के ज़रिए EMI में कन्वर्ट किया गया हो।
  3. चुनी गई EMI अवधि 9 महीने या उससे ज़्यादा हो।
4.2. इस ऑफ़र के लिए खरीदारी की कोई मिनिमम राशि नहीं है।
5. कैशबैक
5.1. कैशबैक, EMI में कन्वर्ट की गई खरीदारी की राशि के प्रतिशत के आधार पर दिया जाएगा:
EMI अवधिकैशबैक
12 महीने या उससे ज़्यादा5%
9 से 11 महीने3%
9 महीने से कमकैशबैक नहीं मिलेगा
5.2. एक ट्रांजैक्शन या एक कार्ड होल्डर के लिए कैशबैक की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
5.3. हर एलिजिबल EMI कन्वर्ज़न पर कैशबैक एक बार दिया जाएगा। EMI कन्वर्ज़न कन्फर्म होने के बाद कैशबैक आपके अकाउंट में ऐड कर दिया जाएगा।
5.4. हर खरीदारी को अलग-अलग EMI में बदलना होगा और हर एलिजिबल खरीदारी पर अलग से कैशबैक मिलेगा। कई खरीदारी या पूरे बकाया को एक साथ EMI में बदलना Balance-to-EMI कन्वर्ज़न माना जाएगा, जो इस ऑफ़र के लिए एलिजिबल नहीं है (क्लॉज़ 6.1(b) देखें)।
6. शामिल नहीं किए गए ट्रांजैक्शन
6.1. नीचे दिए गए ट्रांजैक्शन इस ऑफ़र के लिए एलिजिबल नहीं हैं:
  1. मर्चेंट के चेकआउट पर बनाई गई EMI, जैसे Merchant EMI, Brand EMI और No Cost EMI।
  2. Balance-to-EMI कन्वर्ज़न।
  3. कैश विथड्रावल और मनी ट्रांसफर।
  4. फीस, चार्ज और अन्य गैर-खरीदारी वाले ट्रांजैक्शन।
  5. ऑफ़र अवधि के बाहर की गई खरीदारी या EMI कन्वर्ज़न।
  6. नीचे दिए गए Merchant Category Code (MCC) वाले मर्चेंट्स पर की गई खरीदारी।
MCCकेटेगरी
5541सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप और उनसे जुड़ी सेवाएं)
5542ऑटोमेटेड फ्यूल डिस्पेंसर
5983कोयला, फ्यूल ऑयल और लकड़ी से जुड़े विक्रेता
8211स्कूल (प्राथमिक और माध्यमिक)
8220कॉलेज, यूनिवर्सिटी, प्रोफेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज
8241स्कूल, कॉरेस्पोंडेंस
8244बिज़नेस और सेक्रेटेरियल स्कूल
8249ट्रेड और वोकेशनल स्कूल
8299अन्य शिक्षा सेवाएं
6300इंश्योरेंस और प्रीमियम भुगतान
6529मनी ट्रांसफर सेवाएं (जैसे LIC और सरकारी इंश्योरेंस भुगतान)
4784पुल और सड़क शुल्क (टोल)
9311टैक्स भुगतान
9399सरकारी सेवाएं
9402सरकारी डाक सेवाएं
9222जुर्माना भुगतान
4111लोकल और उपनगरीय यात्री परिवहन सेवाएं
4112यात्री रेलवे सेवाएं
6012बैंक और फाइनेंसियल संस्थानों से जुड़ी सेवाएं
7276टैक्स से जुड़ी सेवाएं
7299अन्य सेवाएं
6.2. किसी मर्चेंट की कैटेगरी, उसके बैंक द्वारा दिए गए Merchant Category Code (MCC) के आधार पर तय की जाती है। किसी मर्चेंट को दिए गए MCC के लिए बैंक ज़िम्मेदार नहीं होगा।
7. कैशबैक के साथ लागू नियम
7.1. अगर कोई पात्र ट्रांजैक्शन नियमित Roarbank कैशबैक के लिए भी एलिजिबल है, तो कार्ड होल्डर को दोनों में से जो कैशबैक ज़्यादा होगा, वही मिलेगा, दोनों नहीं।
7.2. अगर उस ट्रांजैक्शन पर नियमित कैशबैक पहले ही मिल चुका है, तो बैंक केवल उतनी अतिरिक्त राशि देगा, जिससे कुल कैशबैक ऑफ़र के कैशबैक के बराबर हो जाए।
8. कैशबैक वापस कब लिया जायेगा?
8.1. नीचे दी गई स्थितियों में कैशबैक वापस लिया जाएगा:
  1. अगर खरीदारी वापस की जाती है, उसका पूरा या आंशिक रिफंड होता है, उस पर शिकायत की जाती है, या ट्रांजैक्शन रिवर्स हो जाता है; या
  2. अगर EMI को उसकी पूरी अवधि खत्म होने से पहले बंद कर दिया जाता है।
8.2. कैशबैक वापस लेने की प्रक्रिया Roarbank Card MITC के अनुसार की जाएगी।
9. सामान्य नियम
9.1. अगर बैंक को इस ऑफ़र के गलत इस्तेमाल या किसी धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो वह कैशबैक रोक सकता है या वापस ले सकता है।
9.2. बैंक लागू नियमों और कानूनों के अनुसार किसी भी समय इस ऑफ़र में बदलाव करने, इसकी अवधि बढ़ाने, इसे रोकने या बंद करने का अधिकार रखता है।
9.3. ये नियम और शर्तें, Roarbank Card MITC और Cardholder Agreement के अतिरिक्त हैं। अगर किसी बात में अंतर होता है, तो ऑफ़र से जुड़े मामलों में ये नियम और शर्तें लागू होंगी।
App Store
Play Market